Homeरायबरेलीजिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व एफजी कॉलेज मिलकर करेंगे संगोष्ठी और...

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व एफजी कॉलेज मिलकर करेंगे संगोष्ठी और कार्यशालायें

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व एफजी कॉलेज मिलकर करेंगे संगोष्ठी और कार्यशालायें

संदीप पाण्डेय
रायबरेली। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के उप शिक्षा निदेशक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय एवं फिरोज गांधी महाविद्यालय रायबरेली के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार त्रिपाठी के मध्य दोनों संस्थाओं एवं वहां प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं के शैक्षिक उन्नयन एवं संवर्धन के दृष्टिगत एक समझौते के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के आधार पर अब दोनों संस्थाओं में होने वाले शैक्षणिक संगोष्ठियों, कार्यशालाओं आदि में दोनों संस्थानों के प्रवक्ताओं/प्राध्यापकों एवं प्रशिक्षुओं को सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा। साथ ही साथ दोनों संस्थाओं के द्वारा आपस में भौतिक संसाधनों को भी साझा किया जाएगा। इस अवसर पर फिरोज गांधी महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. शामिनी श्रीवास्तव, डॉ. दिनकर त्रिपाठी, डॉ. संजय भारतीय, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायबरेली के प्रवक्ता केपी सिंह एवं मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read