Homeचंदौलीउर्वरक बिक्री केन्द्रों पर अनियमितता पाये जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने...

उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर अनियमितता पाये जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक प्राधिकार पत्र को किया निलम्बित

उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर अनियमितता पाये जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरक प्राधिकार पत्र को किया निलम्बित

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि खरीफ 2024-25 में उर्वरकों की समयानुसार भारी मांग को देखते हुए इसके वितरण पर जिला प्रशासन द्वारा निरन्तर नजर रखी जा रही है। उर्वरकों की बिक्री अथवा भण्डारण की अनियमितता प्रकाश में आने पर असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही के लिए कृषि विभाग को निर्देश प्राप्त हुए है। कृषकों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक निर्धारित दर पर उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा उर्वरकों पर भारी अनुदान प्रदत्त कराया जाता है। कृषकों हेतु उपलब्ध कराये गये इन अनुदानित उर्वरकों का असामाजिक तत्वों द्वारा अन्य उपयोगों में अन्तरित करने का प्रयास किया जाता है। इसकी रोकथाम के लिए शासन द्वारा किसानों की खतौनी तथा बोई गयी फसल के अनुसार पी०ओ०एस० मशीन से उर्वरक वितरण अनिवार्य कर दिया गया है।उच्चाधिकारियों के निर्देश के क्रम में जनपद में 7 सितम्बर तथा 10 सितम्बर को क्रमशः जिला कृषि अधिकारी तथा कृषि विभाग के संयुक्त टीम द्वारा बृहद पैमाने पर उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें मे० इफको बाजार, बथावर, मे० किसान सेवा केन्द्र, सकलडीहा, मे० कुशवाहा खाद भण्डार, कांटा, मे० हरि ओम फर्टिलाइजर, कांटा, मे० शिय खाद भण्डार, मटरौल, मे० भटरौल यू०पी०एस०एस०एस०, गटरौल का निरीक्षण के समय पी०ओ०एस० मशीन में उपलब्ध स्टाक का भौतिक सत्यापन करने पर भिन्नता पायी गयी जिसके कारण इनके उर्वरक प्राधिकार पत्र तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए क्रय विक्रय प्रतिबन्धित कर दिया गया है। सम्बन्धित उर्वरक प्रतिष्ठान को कारण बताओं नोटिस निर्गत करते हुए कठोर चेतावनी के साथ निर्देशित किया गया है कि 3 दिवस के अन्दर संतोषजनक उत्तर प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो सम्बन्धित उर्वरक प्रतिष्ठान के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जनपद के समस्त उर्वरक प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया जाता है कि कृषकों को उचित रेट पर ही उर्वरक का वितरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि पी०ओ०एस० मशीन में उपलब्ध स्टाक तथा भौतिक स्टाक में कोई अन्तर न रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read