दिव्यांगों को उपकरण एवं रोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा: जय प्रकाश
छूटे दिव्यांगों का पंजीकरण कराकर उन्हें भी सहायक उपकरण उपलब्ध करायें: सांसद
अमित त्रिवेदी
हरदोई। एवं वरिष्ठ नागरिकों हेतु भारत सरकार की एडिप एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अन्तर्गत स्थानीय आईटीआई के सभागार में आहूत निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद जय प्रकाश रावत ने दीप प्रज्जवलित ककेर किया तथा दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किया। इस दौरान कुल पंजीकृत 133 दिव्यागों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये।
उपस्थित दिव्यांगजनों को सम्बोधित करते हुए सांसद ने कहा भारत सरकार ने देश के समस्त दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में दिव्यांगों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ उन्हें रोजगार आदि के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में ब्लाकवार दिव्यांगजन पंजीकरण शिविर का आयोजन कराकर छूटे दिव्यांगों का पंजीकरण कराकर उन्हें भी उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करायें। इसी क्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजेश यादव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष एडिप योजना के तहत एलिम्को द्वारा चिहिन्त दिव्यांगों को मोटराइज साइकिल व ट्राइ। साइकिल, सीपी केयर, कान मशीन, कृत्रिम अंग, सुगम्य छड़ी, वैशाखी आदि सहायक उपकरणों का वितरण कराया जाता है। कार्यक्रम में सांसद, संयुक्त सचिव, उपजिलाधिकारी सदर स्वाती शुक्ला, जनपद के उद्योगपति एवं दानदाता सुमत जैन, सुहाना जैन, जिला दिव्यांग एवं सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता, एलिम्को कंपनी के पदाधिकारी सहित प्रदीप पाठक, जितेन्द्र सिंह, अमित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










