होटल माया में गन्दा काम: कमरे से आ रही थी नाबालिग की रोने की आवाज
गेट खुलवाने पर निकल भागे कॉल गर्ल और दो लड़के
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिले के होटल माया में दिल्ली की नाबालिग से होटल में दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के साथियों ने उसी होटल में सेक्स रैकेट चलने का भी दावा किया है।उनका कहना है कि जब वह पीड़ित किशोरी को तलाश कर रहे थे, तब एक कमरे में कॉलगर्ल भी मौजूद थी। बदायूं की सिविल लाइंस पुलिस चौकी के नजदीक होटल में दिल्ली की 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने वाली टीम में शामिल है। किशोरी के साथियों ने बताया कि उनकी 16 लोगों की टीम में दो लड़कियां भी शामिल हैं। सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। वे 24 दिन से होटल में रुके हुए हैं, लेकिन दोनों लड़कियां चार दिन पहले होटल आई थीं। बुधवार रात तीन बजे किशोरी वॉशरूम गई थी। तभी होटल के दो कर्मचारी उसे कमरे में खींच ले गए। वह काफी देर तक नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद जब किशोरी आरोपियों के चंगुल से छूटी तो वह साथियों से लिपटकर रोने लगी और पूरी घटना बयां की। यह देखकर होटल मालिक उन्हें समझाने लगा। सुबह तक उसने पुलिस को कॉल नहीं करने दी। आरोप है कि सुबह कई लोग पत्रकार, अधिकारी और प्रधान बनकर उन्हें हड़काने पहुंचे। उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करने की धमकी देने लगे। दोपहर 12 बजे तक होटल में हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई। होटल के सामने भीड़ लग गई। उसी दौरान पुलिस भी पहुंच गई। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि दुष्कर्म का आरोप गलत है। उनका एक चादर को लेकर विवाद हो गया था। फिर भी मामले की छानबीन कर रहे हैं।
होटल में चलता है सेक्स रैकेट, बुलायी जाती हैं लड़कियां
शहर के जिस होटल में दिल्ली की नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है, उसके साथियों ने उसी होटल में सेक्स रैकेट चलने का भी दावा किया है। उनका कहना है कि जब वह पीड़ित किशोरी को तलाश कर रहे थे, तब एक कमरे में कॉलगर्ल भी मौजूद थी। उसके साथ दो लड़के भी थे। एक कमरे से लड़की के रोने की आवाज आई तो उन्होंने कमरा खुलवाया। तब आरोपी निकल कर भाग गए। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत लोगों को जागरूक करने वाली टीम के सदस्यों का कहना है कि उनके पास होटल में सेक्स रैकेट चलने के कई सुबूत हैं। वह पिछले 24 दिन से यहां ठहरे हुए हैं। तभी होटल में आने-जाने वालों को देख रहे हैं। सस्ता कमरा होने के चलते वह लोग यहां ठहरे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि होटल में कुछ घंटे के लिए कमरा दिया जाता है। बाहर से भी लड़कियां बुलाई जाती हैं। सुबह से रात तक एक ही कमरा कई बार दिया जाता है। हालांकि उन्हें इन सब बातों से कोई मतलब नहीं था लेकिन जब रात उनकी टीम की लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना हुई तो उन्होंने आवाज उठाई है। उन्होंने होटल में आने-जाने वाले लोगों की वीडियो होने का भी दावा किया है।
होटल मालिक की सफाई: बेटा मानसिक मंदित
इस बाबत सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि टीम के सदस्य घटना के बारे बता रहे थे, तभी होटल मालिक भी अपनी सफाई दे रहा था। वह अपने बेटे को लेकर कह रहा था कि वह मानसिक रूप से कमजोर है, उसका उपचार चल रहा है। होटल मालिक का बेटा घटना के वक्त वहां मौजूद था। बाद में यह भी अफवाह उड़ाई गई कि टीम के सदस्य दो लोग रुपये की मांग कर रहे हैं। हालांकि टीम के सदस्यों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। एक गंदी चादर को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











