HomeTrendingचौपाल में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति खेदजनक: अवधेश

चौपाल में कई विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति खेदजनक: अवधेश

अहिरौली व माधोपुर में ग्राम चौपाल सम्पन्न
अतुल राय
वाराणसी। जनपद के ग्राम पंचायत अहिरौली तथा माधोपुर में ग्राम चौपाल सम्पन्न हुई। अहिरौली में एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने कहा कि ग्राम चौपाल एक पवित्र मंच के समान है जहाँ हर शिकायत का मौके पर समाधान किया जाता है। ग्राम चौपाल में ग्राम विकास और कृषि विभाग के अधिकारियों के अलावा कई विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति को खेदजनक बताया। अवर अभियंता लघु सिंचाई धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि शासन की नीतियों और कार्यक्रमों का धरातल पर क्रियान्वयन का जायजा लेने तथा कमियों को दूर करने के लिए ग्राम चौपाल की अपनी महत्ता है। कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक राम सकल प्रसाद ने पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्याओ को नोट किया और मौके पर ही उनका निस्तारण किया। एडीओ सहकारिता ने ग्रामवासियों को आवास, पेंशन, एनआरएलएम, बाल संरक्षण योजना, मुफ्त खाद्यान्न योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी के साथ सभी योजनाओं की पात्रता के शर्तो और नियमो की जानकारी चौपाल मे दी। ग्रामवासियों की शिकायतें पूछकर सेक्रेटरी जय प्रकाश ने पंजिका मे दर्ज की। ग्राम पंचायत माधोपुर की चौपाल की अध्यक्षता एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव ने की। एडीओ आईएसबी ने सेक्रेटरी सुनिधि त्रिपाठी के माध्यम से ग्रामीणों की शिकायतों को सूचीबद्ध कराया और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। ग्राम प्रधान खरपत्तू यादव ने अतिथियों और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया। चौपाल में ग्राम प्रधान खरपत्तू यादव, रमेश राजभर, प्राविधिक सहायक रामसकल, रोजगार सेवक धनमानी देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

C

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read