Homeझांसीविकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

मुकेश तिवारी
चिरगांव, झांसी। प्रधानमंत्री द्वारा ‘खेलो इंडिया’ अभियान सांसद खेल स्पर्धा के अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन चिरगांव विकासखंड के चिरगांव कस्बे में संचालित सरदार पटेल इंटर कॉलेज के खेल मैदान में संपन्न हुआ। जिसका उद्घाटन मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार समाधिया, करुणेश वाजपेई, राहुल कनकने, जगदीश कुशवाहा, दिलीप भारती, अशोक बादल, देवेश तिवारी, राकेश भदौरिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर की टीम विजेता रही। वहीं बालिका वर्ग जूनियर में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामनगर की टीम विजेता रही। सीनियर बालक वर्ग में सरदार पटेल इंटर कॉलेज की टीम अव्वल एवं सीनियर बालिका वर्ग कबड्डी में रामनगर की टीम विजेता रही। 100 मीटर जूनियर दौड़ बालक वर्ग में नीलू पाल प्रथम दिव्यांशु द्वितीय हरिशंकर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 100 मी. बालिका वर्ग जूनियर दौड़ में रूपा प्रथम, करिश्मा पाल रामनगर द्वितीय, शिवांगी आर्य तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में नीलू पाल प्रथम, हरिशंकर द्वितीय और अंकुश यादव तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रूपा प्रथम, आशा यादव द्वितीय, अनुष्का लुधियाई तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अजय प्रकाश प्रथम, अनुरुद्ध तिवारी द्वितीय, अरमान यादव तृतीय स्थान पर रहे। वहीं सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में निधि प्रथम, राधा कुशवाहा द्वितीय, रौनक तृतीय स्थान पर रही। इसी बीच जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में नीलू पाल प्रथम, अभय राजपूत द्वितीय और अनुरुद्ध यादव तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर वालिका वर्ग 400 मीटर दौड़ में आशा यादव प्रथम, चाहत पाल द्वितीय, काजल राजपूत तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर अर्जुन सिंह, बृजेन्द्र कुशवाहा, विशाखा कुशवाहा, पुष्पेंद्र मनीष, नैंसी महरौलिया, नवदीप नाहर, राजेंद्र जैन, जगदीश शिवहरे, परशुराम कुशवाहा, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम आयोजक ने बताया कि इस विकास खण्ड स्तरीय प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र-छात्रायें झांसी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम का संचालन अर्जुन सिंह कुशवाहा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read