डीईओ ने ईवीएम व वीवीपीएटी गोदाम का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
अंकित सक्सेना
बदायूं। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने अधिकारियों, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम व वीवीपीएटी वेयर हाउस का बाह्य निरीक्षण किया। ईवीएम व वीवीपीएटी पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं। वेयर हाउस मे 24 घंटे सुरक्षा बल तैनात रहते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान आगंतुक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए तथा सीसीटीवी कैमरा के संचालन की स्थिति को देखा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने की गई व्यवस्थाओं पर अपना संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



