963172
डी0ई0ओ0 ने सी0सी0टी0वी0 कैमरों की क्रियाशीलता को परखा और सी0सी0टी0वी0 कैमरों की रिकार्डिंग को रेण्डम रूप में चैक किया। उन्होंने बताया कि ई0वी0एम0 व वीवीपैट वेयर हाउस में भण्डारित ई0वी0एम0 व वी0वी0पैट मशीनें पूर्ण रूप से सुरक्षित हैं और इनकी सुरक्षा हेतु दोनों वेयर हाउस में 24 घंटे पर्याप्त सुरक्षाबल तैनात रहता है। वेयर हाउस के आंतरिक निरीक्षण दौरान राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि वेयर हाउस में संरक्षित की गयी ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था तथा रखरखाव की व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखें। निरीक्षण के समय डा0 वैभव शर्मा ए0डी0एम0 (एफ0/आर0), विनोद सिंह बंदोबस्त अधिकारी चकबन्दी, भाजपा के प्रतिनिधि आशीष शाक्य, सपा के अशोक यादव, बसपा से मनोज कश्यप, कांग्रेस पार्टी से अरविन्द राठौर, आम आदमी पार्टी से राकेश सोलंकी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।










