HomeJaunpurयुवक की मौत पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी...

युवक की मौत पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में प्रदर्शन

युवक की मौत पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस में प्रदर्शन

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

तेजस टूडे ब्यूरो
संदीप पाण्डये
रायबरेली। एक युवक की मौत के मामले में संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। परिजन और ग्रामीण कुछ लोगों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगा रहे है लेकिन पुलिस इस मामले में मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। नाराज सैकड़ो ग्रामीणों ने एसपी ऑफिस प्रदर्शन किया जिससे उच्चाधिकारियों के हाथ पाव फूल गए।मामला भदोखर थाना क्षेत्र के बेला खारा के रहने वाले प्रदीप से संबंधित है। 26 जुलाई को प्रदीप टिकट कराने के लिए अपने साथी रिंकू के साथ निकला था लेकिन आरोप है कि बेला गुसुसी के पास मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाती है। जिसके बाद कुछ लोगों ने उसके सर पर फावड़ा मार दिया जिससे उसकी अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई। इस मामले ने परिजनों ने नामजद तहरीर देने का प्रयास किया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। परिजनों का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने भी उनके साथ अभद्रता की।

मृतक की हत्या के बाद हत्यारे पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर जब परिवार के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने भीड़ देख भड़क गए और कोरोना गाइडलाइन का हवाला देकर धमकाते दिखे।अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “भाग जाओ नहीं तो कोरोना गाइडलाइन के तहत मुकदमा दर्ज कर दूंगा।”
अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि हफ्ते पहले एक्सीडेंट हुआ था।मामला संज्ञान में लेकर कार्यवाही के लिए निर्देश कर दिया गया है। पत्रकारों द्वारा ग्रामीणों पर कोरोना गाइडलाइन के तहत मुकदमा दर्ज कराने वाले बयान के बारे में पूछे जाने पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथ से इशारा करते हुए कैमरा बंद करने को कहा।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

Must Read