दिल्ली को 200 ई—बसों की सौगात, मुख्यमंत्री ने दिखायी हरी झण्डी
तेजस टूडे ब्यूरो
बादल हुसैन
नई दिल्ली। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 200 नई इलेक्ट्रॉनिक बसें सड़कों पर उतारी गईं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली स्थित ईस्ट विनोद नगर बस डिपो से इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दिल्ली में साफ़ सुथरे और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने की दीशा में ऐ कदम उठाया। इन परियोजनाओं से बस और यात्रियों की सुविधा में सुधार होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में परिवहन क्षेत्र में लगातार कम हो रहा है और हर महीने नई सुविधाएं शुरू की जा रही है। दिल्ली सरकार राजधानी के विकास के लिए बजट की कमी नहीं आने देगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल्ली के विकास पर विशेष ध्यान है और राजधानी को देश की सबसे तेज विकसित होने वाली शहरों में शामिल किया जाएगा। उन्होंने भरोसा जताया कि ईन ईवी बसे दिल्ली के हर इलाके तक बेहतर सेवा पहुंचाएगी। परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में डीडीसी लगातार मजबूत हो रही है। इस मौके पर दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री पंकज कुमार सिंह संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य गणमान्य जन भी उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



