HomeVaranasiसीपी व जेसीपी से मिला पत्रकार प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमण्डल

सीपी व जेसीपी से मिला पत्रकार प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमण्डल

सीपी व जेसीपी से मिला पत्रकार प्रेस क्लब का प्रतिनिधिमण्डल

मामला प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र चौधरी
वाराणसी। एक दैनिक समाचार पत्र के प्रधान सम्पादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों पत्रकार कचहरी मुख्यालय पर पहुंचकर सीपी मोहित अग्रवाल तथा जेसीपी राजेश सिंह से मुलाकात किया। इस दौरान पत्रकारों ने अधिकारीद्वय को यह बताया कि बड़ागांव थाना प्रभारी के विरुद्ध खबर छापने को लेकर डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल एक दैनिक समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम पाठक के खिलाफ एक्स हैंडल पर अमर्यादित टिप्पणी कर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। साथ ही पत्रकारों ने सीपी व जेसीपी को पत्रकार विपिन पांडेय के मामले से भी अवगत कराकर न्याय की मांग किया। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल तथा जॉइंट पुलिस आयुक्त राजेश सिंह ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि किसी भी पत्रकारों के साथ अन्याय नहीं होगा। पीड़ित विपिन पांडेय के मामले में द्वय अधिकारियों ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाया जाएगा।
पुलिस आयुक्त तथा जॉइंट पुलिस आयुक्त से मिलने वालों में घनश्याम पाठक, मनीष दीक्षित, डॉ वरुण उपाध्याय, सोनू सिंह, संतोष पांडेय, पंकज भूषण मिश्रा, पवन त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनय मौर्य, आकाश यादव, प्रवीण चौबे, डीपी तिवारी, आफताब आलम, पवन पांडेय, कृपाशंकर यादव, दिलीप दुबे, नीतीश वर्मा, लवकेश पांडेय, अजीत सिंह, कमलेश यादव, गुलजार अली, राहुल सेठ, शशांक सिंह, अभिषेक पाण्डेय, कृष्णा पाठक, कृष्ण मोहन गुप्ता, उमेश दुबे, सुभाष सिंह, नीरज गुप्ता, कुलदीप सिंह, अरुण मिश्रा, अनीश मिश्रा, सुधीर उपाध्याय, दयाशंकर पांडेय, कृष्णकांत मिश्र, आनंद चतुर्वेदी, घनश्याम यादव, नवीन प्रधान, संतोष पांडेय, राजेश सिंह, मुकेश कुमार, शाहनवाज खान, ओम प्रकाश चौधरी, विपिन पांडेय, ऋषिकेश पांडेय, आकाश सरोज, तनवीर अहमद, पुष्कर दीक्षित, राजेश भारद्वाज, शरद यादव, कुणाल त्रिपाठी, आनंद मौर्या, आकाश त्रिपाठी, रामजन्म यादव, लकी यादव, राहुल त्रिपाठी, सम्राट यादव, अमित यादव, अभिनव पाण्डेय, मधुकर मिश्रा, ऋषिकांत प्रजापति, दीपक बारी, विवेक यादव, मयंक कुमार, मनीष पाण्डेय, विजय जायसवाल, त्रिपुरारी यादव, सरफराज खान, अमृत लाल यादव, अभिषेक यादव सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read