रौनापार थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

रौनापार थाना व साइबर सेल की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता

सोशल मीडिया फेसबुक/इन्सटाग्राम/यूट्यूब पर अभद्र टिप्पणी एवं जानमाल की धमकी देने वाला गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में साइबर अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में थाना रौनापार व साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक/इंस्टाग्राम/यूट्यूब पर अभद्र टिप्पणी एवं जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त (अमृतसर-पंजाब) को घटना में प्रयुक्त मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार वादिनी द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि मेरा लड़का राम नरायन उर्फ शिवा शुक्ला 14 मई को घर पर वादिनी को गाली दिया और अब गाली व जानमाल की धमकी की वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम व यूट्युब पर अपलोड कर रहा है और मुझे बदनाम कर रहा है। इसी आधार पर धारा 352, 351(2)/308(5) बीएनएस व 67 आई0टी0 एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के आदेश के अनुपालन व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी साइबर क्राइम, क्षेत्राधिकारी सगड़ी के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में निरीक्षक साइबर अपराध अशोक तिवारी नियुक्ति क्षेत्राधिकारी कार्यालय सगड़ी मय हमराह द्वारा 17 जुलाई को बार-बार दबिश देने के बावजूद गिरफ्तार न होने पर न्यायालय आजमगढ़ से गैरजमानती वारण्ट प्राप्त तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र आजमगढ़ से अभियुक्त के मिलने वाले स्थान जिला अमृतसर पंजाब जाने के लिए अनुमति प्राप्त कर निरीक्षक मय हमराही कर्मचारी का0 नितेश कुमार, का0 संतोष गौड़ के 15 जुलाई को रवाना होकर साइबर सेल के मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल से तकनीकी सहयोग प्राप्त कर अभियुक्त के किराए के मकान थाना क्षेत्र सुल्तान विंग के कोर्टमीत सिंह पुलिस चौकी गली नंबर 3 लकी पेंट हाउस के सामने का लोकेशन प्राप्त कर थाना सुल्तान विंग जनपद अमृतसर पहुंचकर आमद कराया। थाने से एक एएसआई श्याम सुंदर को साथ लेकर अभियुक्त के किराए के मकान पर पहुंचा।
अभियुक्त घर पर मौजूद मिला जिसे कारण गिरफ्तारी बताकर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर अमृतसर के न्यायालय में चार दिवस ट्रांजिट रिमांड हेतु प्रस्तुत किया गया जहां न्यायालय अमृतसर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अभियुक्त राम नारायण शुक्ला उर्फ शिवा पुत्र राम प्रकाश शुक्ला उपरोक्त को न्यायालय अमृतसर (पंजाब) से न्यायालय आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) लाने हेतु तीन दिवस का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर जारिए ट्रेन लाकर थाना रौनापार के हवालात में 18 जुलाई दाखिल किया गया जिसे 19 जुलाई को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में नि.अ. अशोक तिवारी क्षेत्राधिकारी कार्यालय सगड़ी, का0 संतोष गौड़, का0 नितेश कुमार, मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल साइबर सेल आजमगढ़ (तकनीकी सहायक) शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA