HomeJaunpurअमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शाहगंज स्टेशन पर हुआ स्वागत

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शाहगंज स्टेशन पर हुआ स्वागत

अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शाहगंज स्टेशन पर हुआ स्वागत

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। मालदा टाउन–गोमतीनगर के बीच चलने वाली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन विशेष गाड़ी संख्या 03435 को भागलपुर से रवाना किया गया जो निर्धारित समय रात डेढ़ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची।
ट्रेन के आगमन पर लोको पायलट सुभाष कुमार, सहायक लोको पायलट अजय कुमार, रविशंकर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा नेता देवी प्रसाद चौरसिया, दिवाकर मिश्रा नगर मंत्री भाजपा, डा. प्रेम प्रकाश, सुनील जायसवाल, राहुल तिवारी, महेश बरनवाल, रिंकू मोदनवाल, संजय कुमार, सौरभ, हरिश्चंद्र सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रेलवे प्रशासन की ओर से स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर सुनील दिवाकर, जीआरपी चौकी इंचार्ज राजीव सिंह, विजय गुप्ता, योगेश कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read