डीह पुलिस ने अवैध तमंचे व गांजा के साथ दो को दबोचा
चेकिंग के दौरान दोनों चढ़े पुलिस के हत्थे
अनुभव शुक्ला
डीह, रायबरेली। इन दिनों डीह थानाध्यक्ष पंकज सोनकर रात दिन एक कर अपराधियों पर ही शिकंजा कसने में लगे हुए हैं। हो भी क्यों न। आज से कुछ माह के अंतराल में डीह थाना क्षेत्र में अपराध के ग्राफ में कमी तेजतर्रार कार्यशैली के चलते ही देखते को मिल रही है। बताते चलें की रविवार को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त मान सिंह उर्फ महाकाल पुत्र प्रताप बहादुर सिंह निवासी कस्बा व थाना डीह जनपद रायबरेली के पास से 650 ग्राम अवैध गांजा तथा अभियुक्त शमीम पुत्र मो0 सलीम निवासी गोरा मजरे डेला थाना डीह जनपद रायबरेली को एक तमन्चा व एक जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ थाना क्षेत्र से धर दबोचा। इन अभियुक्तों के विरुद्ध थाना डीह पर मुकदमा अपराध संख्या 426/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट तथा धारा-3/25 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया गया। उपनिरीक्षक विनोद चौरसिया, उ0नि0 पुनीत मलिक, आरक्षी प्रवीण यादव, आरक्षी राकेश यादव, आरक्षी छोटे सिंह, आरक्षी मोहम्मद मोहसिन तथा आरक्षी हरेन्द्र सिंह का अहम योगदान रहा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













