HomeJaunpurडिफेंस काउंसिल ने जिला कारागार का किया भ्रमण

डिफेंस काउंसिल ने जिला कारागार का किया भ्रमण

डिफेंस काउंसिल ने जिला कारागार का किया भ्रमण

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। जनपद न्यायाधीश अनिल वर्मा के निर्देश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशांत सिंह की देख—रेख में डिफेंस काउंसिल अनिल सिंह, डॉ दिलीप सिंह एवं प्रकाश तिवारी ने शनिवार को जिला कारागार का भ्रमण करके जेल के बंदियों के स्वास्थ्य, भोजन, खानपान, वस्त्र, गंदगी, प्रदूषण, बीमारी सहित अन्य परेशानियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। साथ ही जेल प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का दिशा निर्देश दिया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों से जल प्रशासन को अवगत कराया गया। बंदियों को उनके अधिकार और कर्तव्य के बारे में बताते हुये किसी भी प्रकार की विधिक सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्राप्त सुविधाओं का विस्तृत ब्यौरा दिया। साथ ही बताया कि किसी भी परिस्थिति में हर समय उन्हें सारी सुविधाएं प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क उपलब्ध हैं। अपने मुकदमों के बारे में प्राप्त उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करने के बारे में भी जानकारी दी गयी। इस दौरान तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read