खेल प्रतियोगिता में दीप्ति व पिंकी ने मारी बाजी
अजय जायसवाल
प्रतापगढ़। श्री नवदुर्गा पूजा समिति रखहा बाजार के तत्वाधान में दुर्गा पूजा के नौवे दिन सोमवार को बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दीप्ति सिंह व पिंकी गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मार ली। स्थानी बाजार में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में चम्मच पर नींबू लेकर दौड़ने का कार्यक्रम रखा गया, जिसमें तीन राउण्ड की हुई प्रतियोगिता में पिंकी गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि आभा सिंह द्वितीय व दीपांशी सिंह तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह म्यूजिकल चेयर कम्टीशन में दीप्ति सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा तनु सोनी द्वितीय, स्नेहा गौतम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच प्रतियोगिता कराने से उनमें उत्साह बढ़ता है। कार्यक्रम के संयोजक अनिल ओझा की ओर से सभी विजयी प्रतिभागियों को चैम्पियनशिप प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन खुशी ओझा ने किया। इस मौके पर शिवदेवी ओझा, शिवांगी जायसवाल, स्वाती, शिवम सोनी, ममता ओझा, वन्दना सिंह, सीमा ओझा, मनीष सोनी आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















