सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
नहर में मिला में नग्नावस्था अज्ञात व्यक्ति का लाश | #TejasToday
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग पर स्थित पुरऊपुर गांव में शारदा सहायक खण्ड 39 नहर में बुधवार की सुबह एक पुरुष की नग्नावस्था में शव बरामद होने का मामला प्रकाश में आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में बुधवार को नहर में बने अवरोधक में आसपास के लोगों ने नग्नावस्थ में फंसा शव देखा। नहर में अज्ञात शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी तथा देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस को दी।
सीसी कैमरा बन्द कर जांच करते हैं ड्रग्स इंस्पेक्टर | #TejasToday
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने शव को पानी में से बाहर निकलवा कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई उसकी शिनाख्त नहीं कर सका। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार को शारदा सहायक खण्ड 39 नहर मे भीखपुर की ओर से पानी मे बहता हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव आकर पुलिया में फस गया था। मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन कोई शव की शिनाख्त नहीं कर सका। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु जौनपुर भेज दिया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट








