डीएम की अध्यक्षता में सीमा स्तम्भों के सम्बन्ध में हुई बैठक

डीएम की अध्यक्षता में सीमा स्तम्भों के सम्बन्ध में हुई बैठक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सीमा स्तम्भों के चिन्हांकन के सम्बन्ध में बैठक हुई जहां उन्होंने कहा कि निर्धारित स्थानों पर स्तम्भों के स्थापना का कार्य जल्द पूरा किया जाय। चिन्हांकन स्थल पर मौके पर कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ सम्बंधित लेखपाल भी उपस्थित रहे। स्थापन कार्य के बाद तहसील की ओर से सत्यापन कराया जाय। सीमा स्तम्भ स्थापन का सम्बंधित से प्रमाण पत्र लिया जाय। स्थापन का डाटा भी ससमय पोर्टल पर अपलोड किया जाये। लापरवाही होने पर सम्बंधित की जवाबदेही तय की जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA