डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम एवं गोमती नगर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
दो लुटेरे गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से मंगलसूत्र बरामद, पूछताछ में जुटी पुलिस
अखिलेश श्रीवास्तव
लखनऊ। बीते 13 अगस्त की सुबह गोमती नगर सीएमएस चौराहा के पास मार्निंग कर रही मंजू देवी से मंगलसूत्र स्नेच कर लिया गया था। मामले में रविवार को डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम ने दो आरोपियों को बीबीडी अकादमी के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से स्नेच किया हुआ मंगलसूत्र और एक चोरी की एक्टिवा बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मडिय़ांव के भिटौली निवासी अमर कुमार (21) और देवरिया निवासी शुभम बरनवाल (23) के रूप में हुई है।
दोस्त से मिलने आया था शुभम
गोमती नगर इंस्पेक्टर दीपक पांडेय ने बताया कि उक्त वारदात के बाद टीम को अलर्ट कर दिया गया था। इसकी विवेचना उपनिरीक्षक दिलीप चौबे कर रहे थे। रविवार को गुप्त सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि वह अपने दोस्त के पास लखनऊ घूमने आया था। इस दौरान दोनों स्नेचिंग का प्लान बनाया और मौके मिलते ही वारदात को अंजाम दे दिया।
डिलीवरी ब्वाय करता है काम
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद एक्टिवा की जांच करने पर पता चला कि इसे देहरादून के नेहरू कॉलोनी से चोरी किया गया था। आरोपी शुभम के खिलाफ देवरिया के अलग-अलग थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट समेत लूटपाट के कुल 17 केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी अमर के खिलाफ देवरिया में मारपीट धमकी के तहत केस दर्ज है और वह लखनऊ में रहकर डिलीवरी ब्वाय का काम करता था।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभय सिंह क्राइम टीम प्रभारी थाना गोमती नगर के अलावा कांस्टेबल हर किशोर, कांस्टेबल रिंकू कुमार डीसीपी पूर्वी क्राइम टीम शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











