Homeहैदराबादउत्तर भारतीयों के सहयोग में भाजपा सबसे आगे: त्रिपाठी

उत्तर भारतीयों के सहयोग में भाजपा सबसे आगे: त्रिपाठी

उत्तर भारतीयों के सहयोग में भाजपा सबसे आगे: त्रिपाठी

भाजपा मुम्बई के प्रदेश उपाध्यक्ष का हैदराबाद में हुआ स्वागत
एके शुक्ला
हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी मुंबई प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा हमेशा उत्तर भारतीयों के साथ खड़ी है। केंद्र की भाजपा सरकार देश के हर नागरिक का जीवन उन्नत बनाने के लिए प्रयासरत है। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीयों के हित में कई काम कर रही है। वहां संगठन में कई उत्तर भारतीय पदाधिकारी भी हैं और सरकार में भी विभिन्न पदों पर कम कर रहे हैं। देश में भाजपा की केंद्र सरकार बिना भेदभाव कम कर रही है। बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण राव, बिहार सहयोग समिति तेलंगाना के अध्यक्ष विनय यादव, समाजसेवी श्याम मोहन यादव आदि से हैदराबाद के एक होटल में मुलाकात के दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर भारतीयों की तेलंगाना में अच्छी खासी संख्या है। वे कठिन परिश्रम कर तेलंगाना की अर्थव्यवस्था में अपना अहम योगदान दे रहे हैं, इसलिए मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि उनकी समस्याओं का समाधान करें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बिहार राजस्थान जाने वाले उत्तर भारतीयों की ट्रेन की समस्या से केंद्रीय नेतृत्व और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को अवगत कराऊंगा।
विनय कुमार और श्याम मोहन यादव ने आचार्य पवन त्रिपाठी को अवगत कराया कि हम लोगों ने काफी प्रयास किया रेल मंत्री समेत रेलवे के कई बड़े अधिकारियों से नई ट्रेन चलाने की मांग को लेकर मुलाकात किया और कई पत्र भी भेजें। इसका परिणाम यह रहा कि दक्षिण मध्य रेलवे ने कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन वाराणसी और पटना के लिए किया। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है लेकिन अधिक संख्या में ट्रेन चलाई जाने की आवश्यकता है। इस दौरान श्री त्रिपाठी का बिहार सहयोग समिति के अध्यक्ष विनय यादव और बजरंग सेना के प्रदेश अध्यक्ष के. लक्ष्मण राव ने स्वागत किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read