HomeChitrakootस्कूटनी में अंक बढ़ाने एवं फेल से पास कराने वालों से रहें...

स्कूटनी में अंक बढ़ाने एवं फेल से पास कराने वालों से रहें सावधान: डीआईओएस

स्कूटनी में अंक बढ़ाने एवं फेल से पास कराने वालों से रहें सावधान: डीआईओएस

शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र स्वरूप ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की वर्ष-2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हुए छात्र छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कूटनी के माध्यम से उनके अंक बढ़ाने तथा उन्हे फेल से पास कराने का प्रलोभन देकर कुछ साइबर ठगों द्वारा परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से धन की मांग कर उन्हें ठगने का कुप्रयास किया जा रहा है तथा परिषद की छवि खराब की जा रही है। समस्त परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अनुरोध है कि साइबर ठगों के इस प्रकार के फोन काल्स का तनिक भी संज्ञान न लें और प्रलोभन में कदापि न आएं। इस प्रकार के फोन कॉल्स आने पर उसकी सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाय।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read