Homeबांदादबंगां ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला

दबंगां ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला

दबंगां ने मां-बेटे पर किया जानलेवा हमला

छेड़खानी की उलाहना देना पड़ा भारी
रूपा गोयल
बांदा। इन दिनो छेड़खानी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बालिका के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी कर दी। बालिका के परिजनों ने आरोपी युवक के घर उलाहना दिया तो नाराज परिजनों ने मां-बेटे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया जिससे दोनों लोग लहूलुहान हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चिल्ला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 6 वर्षीय बालिका मंगलवार की शाम दरवाजे पर खेल रही थी। तभी पड़ोसी युवक ने बालिका को दबोच लिया। नजदीक स्थित खंडहर नुमा पड़े मकान में ले जाकर उसके साथ छेड़खानी की। रोती हुई बालिका अपने घर आई और मां को जानकारी दी। पिता उलाहना देने आरोपी युवक के घर गया। इस पर आरोपी युवक समेत चार लोग बालिका के पिता को गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुत्र को पिटता देख 58 वर्षीय मां बचाने आई तो उसे भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read