HomeTrendingमरोलनाका में रामलीला देखने को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

मरोलनाका में रामलीला देखने को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

  • मरोलनाका में रामलीला देखने को उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

  • भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिये दिया जा रहा संदेश

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। अंधेरी (पूर्व) के आंधेरी-कुर्ला रोड स्थित मरोलनाका, कृष्णानगर के रामलीला मैदान में गोस्वामी तुलसीदास रामलीला कला मंडल की ओर से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। ओम श्री सद्गुरु आदर्श रामलीला मंडल जौनपुर की टोली के कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गोस्वामी तुलसीदास रामलीला कला मंडल के संस्थापक बादल गोस्वामी ने बताया कि रामलीला के आयोजन का यह 12 वां वर्ष है। बुधवार को धनुष यज्ञ और बाणासुर-रावण संवाद का मंचन किया गया। वहीं गुरुवार को छठें दिन सीता स्वयंवर, मंथरा-कैकेयी संवाद और दशरथ-कैकेयी संवाद की प्रस्तुतियां होंगी। ओम श्री सद्गुरु आदर्श रामलीला मंडल जौनपुर के संस्थापक नरेंद्र बाबुल नाथ त्रिपाठी ने कहा कि रामलीला के जरिए भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने, सनातन संस्कृति एवं हिंदू धर्म की रक्षा करने और समाज में आपसी भाईचारा मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Must Read