अवैध पिस्टल के साथ शातिर गिरफ्तार
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। करण्डा थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। शनिवार को करण्डा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मैनपुर गांव से गोशन्देपुर वाले रास्ते पर गांव के बाहर तिराहे पर एक पिस्टल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम निखिल सिंह पुत्र इन्द्रेश सिंह निवासी ग्राम मैनपुर थाना करण्डा है। अभियुक्त के उपर करंडा थाना मे कई मामलों में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक थाना करण्डा, हेड कांस्टेबल राम प्रताप सिंह, हे.का. राम प्रताप सिंह, कांस्टेबल आजाद हिन्द, कां. विशाल और का. शिव कुमार मौर्या शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














