HomeJaunpurमुख्यमंत्री से मिले वेब सीरीज के निर्माता व कलाकार, जानिए क्या है...

मुख्यमंत्री से मिले वेब सीरीज के निर्माता व कलाकार, जानिए क्या है वजह | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

मुख्यमंत्री से मिले वेब सीरीज के निर्माता व कलाकार, जानिए क्या है वजह | #TejasToday

लखनऊ। वेब सीरीज ‘इंस्‍पेक्‍टर अविनाश’ की टीम के सदस्यों ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में वेब सीरीज के निर्माता राहुल मित्रा, निर्देशक नीरज पाठक, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला तथा अभिनेता रणदीप हुड्डा प्रमुख थे।
शनिवार को जारी एक सरकारी बयान के अनुसार फिल्म जगत के इन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान बताया, ‘यह वेब सीरीज प्रदेश पुलिस के एक सेवानिवृत्‍त पुलिस इंस्‍पेक्‍टर के कार्यों से प्रेरित है। इसकी शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की जाएगी।

UP Police में होगी 9400 दरोगाओं के पदों पर भर्ती | #TejasToday

मुख्यमंत्री ने सुगम शूटिंग कार्य हेतु हर सम्भव सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि इसके लिए फिल्म नीति के अंतर्गत विभिन्न प्रावधान किये गये हैं।
फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ‘नमामि गंगे कार्यक्रम’ के तहत प्रदेश में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाये जाने के सफल प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में अब गंगा नदी में डॉल्फिन फिर से दिखने लगी हैं और गंगा नदी में डॉल्फिन का देखा जाना नदी की स्वच्छता और निर्मलता का एक स्पष्ट संकेतक है।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

GRAND OPENING:: La Pino'z Pizza | स्थान: उत्सव मोटल (निकट वाजिदपुर तिराहा), जौनपुर | Contact- 7567564424, 9555470024, 9695695005 | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read