HomeJaunpurहांगकांग की तर्ज पर बनारस में बनेगा देश का पहला डिज्नीलैंड

हांगकांग की तर्ज पर बनारस में बनेगा देश का पहला डिज्नीलैंड

हांगकांग की तर्ज पर बनारस में बनेगा देश का पहला डिज्नीलैंड

वाराणसी (पीएमए)। आध्यात्मिक और आधुनिक पर्यटन का संगम बन चुकी काशी अब दुनिया भर के पर्यटकों को अपने कलेवर से रिझाने की तैयारी में है। पिंडरा के नागापुर में हांगकांग की तर्ज पर डिज्नीलैंड जैसा बड़ा केंद्र विकसित करने की तैयारी है। पर्यटन विभाग की ओर से अधिगृहीत 238 एकड़ जमीन पर आधुनिक पर्यटन की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इस बड़ी परियोजना पर प्रदेश और केंद्र सरकार के अधिकारी भी मंथन कर रहे हैं।
वाराणसी में पर्यटकों की संख्या बढ़ाने और बच्चों और युवाओं को रिझाने के लिए बड़ा केंद्र तैयार करने की योजना है। हांगकांग में डिज्नीलैंड में प्रतिदिन औसतन पांच लाख लोग पहुंचते हैं। ऐसे में दुनिया भर के पर्यटकों को वाराणसी से जोड़ने की कवायद की जा रही है।
फिलहाल गंगा घाट, सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर बनारस आने वाले पर्यटकों को खासा पसंद आते हैं। पिंडरा में डिज्नीलैंड के साथ ही सांस्कृतिक केंद्र और भोजपुरी फिल्म के लिए सुविधाएं विकसित करने की योजना पर विमर्श जारी है। डिज्नीलैंड के लिए कई बड़ी एजेंसियों से संपर्क किया गया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

Must Read