HomeJaunpurजिले में कोरोना की दस्तक, विदेश से लौटे जज के पति पाजिटिव

जिले में कोरोना की दस्तक, विदेश से लौटे जज के पति पाजिटिव

जिले में कोरोना की दस्तक, विदेश से लौटे जज के पति पाजिटिव

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर ने दस्तक दे दिया है। 25 दिसंबर को यूएई से लौटे एक जज के पति का सेंपल पाजिटिव मिला है, जबकि जज की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। गुरुवार को ओमीक्रोन (जीनोम सिक्योंसी) की जांच के लिए सेंपल लखनऊ भेजा जएगा। जिले में तैनात एक जज कुछ दिन पूर्व पति व बेटे के साथ यूएई गई थीं।

24 दिसंबर को वापस दिल्ली एयरपोर्ट आने के बाद बेटा वहीं से चंडीगढ़ चला गया जबकि जज पति के साथ फैजाबाद-दिल्ली ट्रेन से 25 दिसंबर को कैंट स्टेशन पहुंचे थे। 26 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग को उनकी लिस्ट मिलने के बाद दोनों लोगों का सेंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेज दिया था पर किसी गल्ती से 28 दिसंबर को रिपोर्ट निगेटिव हो गयी थी जिसके बाद उसी दिन री-सेंपलिंग कराई गई तो आरटीपीसीआर की रिपोर्ट में पाजिटिव मिले हैं जबकि जज की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सीएमओ डा. अजय राजा ने बताया कि पाजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। ओमिक्रोन (जीनोम सिक्योंसी) के लिए सेंपल भेजने की तैयारी की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

 

Must Read