कोरोना योद्धाओं को किया गया सम्मानित | #TejasToday
जितेन्द्र चौधरी
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत पराऊगंज के अमर इंटरमीडिएट कालेज महुवारी के प्रांगण में श्याम केसरी चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन कर कोरोना योद्धाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष कैलाश पाठक तथा मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी बेदीराम एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. विजयदत्त मौर्य, डा. नूर आलम, छविनाथ चौबे वरिष्ठ भाजपा नेता, कैलाश पाठक रहे।
तमंचा व अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार | #TejasToday
वक्ताओं की कड़ी में मुख्य अतिथि वेदीराम तथा विशिष्ट अथिति डा. विजयदत्त मौर्य ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर चर्चा करते हुए योग पर बल दिया और कुछ योग एवं आसन करके भी बताए। आयोजन में कोरोना योद्धाओं को माल्यार्पण एवं सम्मानपत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सहादुर राम, जितेंद्र चौधरी, अवकाश यादव, अतुल राय, श्यामधनी यादव, डा. विनोद विश्वकर्मा, शिवचन्द्र यादव, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रबंधक अमरनाथ यादव, रामचंद्र प्रजापति, सुनील यादव, शोभनाथ यादव, सत्येंद्र यादव, आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. बीके गौतम ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया तथा संचालन पत्रकार दिलीप कुमार ने किया।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट





