बारात की विदाई के दिन हुआ विवाद
गेहूं की दो बीघा फसल जलाकर किया खाक
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बखरा गांव के रहने वाले रामफेर विश्वकर्मा पुत्र मेवालाल का दो बीघा गेहूं की फ़सल पर किसी की बुरी नजर लग जाने के कारण फसल आग की भेंट चढ़ गई। पुलिस ने एक व्यक्ति को विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रामफेर के बेटे की शादी के लिये 24 अप्रैल को बारात गई थी। सब कुछ ठीक-ठाक से सम्पन्न हो गया। 26 तारीख को सुबह रामफेर विश्वकर्मा का दो बीघा गेहूं जो विवाहोपरान्त कटाई मड़ाई करनी थी लेकिन शादी की व्यस्तता के कारण पहले उन्होंने शादी संपन्न कराना उचित समझा।
इसलिए उसकी कटाई मड़ाई नहीं किए थे। इसी बीच उन्हीं के खानदान से संबंधित एक परिवार रहता है जिसका लगभग 5 दशक से ज्यादा कोई संवाद नहीं होता है विवाह के पहले साफ सफाई पानी आदि की व्यवस्था को मूर्त रूप देने के लिए नाली का विवाद थोड़ा सा दिखाई दिया था लेकिन लोगों ने कहा कि बारात घर पर आएगी इसलिये नाली को किसी तरह से ढक दिया जाए। बारात विदा होने के बाद खोल दिया जाएगा। ठीक इसी तरह से हुआ लेकिन जैसा कि सब लोगों को जगजाहिर हो चुका था कि विवाद को इतना तूल विपक्ष के लोगों ने दे दिया और उनको यह अच्छा नहीं लगा। उनको कमजोर साबित करने के लिए किसी भी हद को पार कर सकते थे। इधर सभी शादी में व्यस्त थे। इसी बीच किसी ने आकर बताया कि आपकी गेहूं की फसल में किसी ने आग लगा दी। भाग दौड़कर लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते। साथ ही 112 पर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास किया जाने लगा लेकिन आग की लपटों में गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जिसकी सूचना फायर ब्रिगेड के अलावा स्थानीय पुलिस को दी गई। स्थानीय पुलिस ने एक आरोपित को जिसको परिवार के लोग संकेत दे दिए थे, उसके ऊपर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस प्रशासन द्वारा रश्म अदायगी की गई। इतना ज्यादा नुकसान होने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन संवेदनशील नहीं हुआ। एक व्यक्ति को थाने में ले जाकर उसको सुबह छोड़ देना यह दिखाता है कि पुलिस किसी दबाव में काम की है लेकिन सच की तह में जाने का कोई प्रयास नहीं किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














