अधीक्षण अभियन्ता का उपभोक्ताओं ने किया घेराव
तेजस टूडे ब्यूरो
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। अधिक समय तक बिजली गायब रहने और जमीन पर गिरे इलेक्ट्रिक पोल के स्थान पर नया पोल नहीं लगाए जाने को मुद्दा बनाकर ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय घेरा।
अधीक्षण अभियंता से मुलाकात कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग उठाई। उपभोक्ताओं का आक्रोश देखते हुए अधीक्षण अभियंता ने चंद घंटे के भीतर सप्लाई बहाल कराए जाने का आश्वासन दिया। यह मामला शहर के मधुसूदन इंटर कॉलेज के निकट का बताया जा रहा है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











