बिजली कटौती एवं डीएपी की समस्या पर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
किसानों के साथ अन्याय कर रही भाजपा सरकार: डा. प्रमोद
तेजस टूडे ब्यूरो
अजय पाण्डेय
जौनपुर। प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और साधन सहकारी समितियों पर डीएपी यूरिया एवं रासायनिक खाद उपलब्ध न होने के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डॉ प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करके जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिमा राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार किसान विरोधी एवं तानाशाह है। किसानों की आमदनी दो गुना करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों को बिजली और खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस समय किसानों के धान की फसल की रोपाई का समय चल रहा है किंतु साधन सहकारी समितियों पर डीएपी और यूरिया खाद सरकार किसानों के लिए उपलब्ध नहीं करापाई यह किसानों के साथ सरासर सरकारी अन्याय है। खाद यूरिया न मिलने से किसान मजबूरन बाजार में उपलब्ध नकली और महंगी रासायनिक खाद लेने पर विवश हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि बिजली की भीषण कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है साथ ही किसानों को धान की रोपाई में बिजली न मिलने से उनकी धान रोपाई का कार्य बाधित हो गया है। इस समय अघोषित बिजली कटौती के कारण हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है। सरकार जनता और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करा पाने में नाकाम साबित हो गई है। 24 घंटे बिजली देने का वादा करने वाली सरकार के सभी वादे हवा हवाई हो गये। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान, व्यापारी, उद्यमी, छात्र सहित हर व्यक्ति बिजली कटौती से परेशान हो गया है।
इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि इस समय चौबीस घंटे में मात्र 5 से 6 घंटे बिजली आ रही है। पुराने तार और पोल जर्जर अवस्था में है। विद्युत उपकेंद्रो की हालत दयनीय हो गयी है। भाजपा सरकार बिजली और रासायनिक खाद की समस्या से जूझ रहे किसानों की तरफ आंख मूंदे कुंभकर्णी नींद में सो रही हैं। उन्होंने मांग किया कि 20 घंटे बिजली निर्बाध रूप से उपलब्ध कराया जाय। धरना प्रदर्शन के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं बिजली व्यवस्था व्यवस्था और सहकारी समितियां पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग किया।
इस अवसर पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी अनिल दूबे आजाद, विनय तिवारी, शेर बहादुर सिंह, इरशाद खान, विजय प्रकाश वर्मा, अरुण शुक्ला, जयमंगल यादव, जब्बार अली सलमानी, लाल प्रकाश पाल, सत्य प्रकाश दूबे, अनुराग पांडेय, आनंद बबलू गुप्ता, बेलाल अहमद, निशा मौर्या, गौरव कुशवाहा, मु. ताहिर, निलेश सिंह, रिंकू पंडित, प्रवेश निषाद, अजीत सिंह, कृष्ण कुमार निषाद, रामसिंह बाकूरे, अशरफ, शब्बू, अश्वनी मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














