HomeSultanpurकांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर मनाया 138वां स्थापना दिवस

कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर मनाया 138वां स्थापना दिवस

कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर मनाया 138वां स्थापना दिवस

जयशंकर दूबे
सुल्तानपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी का 138वां स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 10 बजे के लगभग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने पार्टी कार्यालय पर झण्डारोहण किया। उपस्थित कार्यकर्ता व नेताओं को मिठाई वितरित कर पार्टी के 138वें स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो. अनीस खा की मौजूदगी में शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की अध्यक्षता पार्टी कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि 138 साल का कांग्रेस की शहादत एव कुर्बानियों का इतिहास रहा है। देश की आज़ादी की लड़ाई से आज तक हर भारतवासी के हक और हुक़ूक़ की आवाज़ बुलंद करती आ रही है। उन्होंने कहा कि 28 दिसम्बर 1885 को श्री एओ ह्यूम की पहल पर बम्बई (अब मुंबई) के गोकुलदास संस्कृत कॉलेज मैदान में देश के विभिन्न प्रांतों के राजनीतिक एवं सामाजिक विचारधारा के लोग एक मंच पर एकत्रित हुए। यह राजनीतिक एकता एक संगठन में तब्दील हुई, जिसका नाम ‘कांग्रेस’ रखा गया। डब्ल्यूसी बनर्जी कांग्रेस के पहले अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने अध्यक्षीय भाषण में देश में सामाजिक सद्भाव का नया वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। कांग्रेस एक दल ही नहीं बल्कि एक विचार और आंदोलन का नाम है, इसलिए 138 साल बाद भी इस विचार की यात्रा अनवरत जारी है। प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी मो. अनीस खां ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के साथ-साथ देश की सर्वांगीण विकास में कांग्रेस पार्टी की उल्लेखनीय योगदान रहा है। केंद्र की गलत नीतियों एवं महंगाई-बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तान की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने स्वतंत्रता आंदोलन एवं देश की सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय इतिहास में देश को आजादी दिलाने से लेकर बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पंचायती राज समेत अनगिनत महत्वपूर्ण योगदान देकर देश को सशक्त व मजबूत बनाने का काम किया। वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी, पीसीसी सदस्य राजेश तिवारी, तेज बहादुर पाठक आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता नफीस फारुकी ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read