HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : भारतीय पत्रकार सुरक्षा मिशन की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : भारतीय पत्रकार सुरक्षा मिशन की बैठक सम्पन्न

JAUNPUR NEWS : भारतीय पत्रकार सुरक्षा मिशन की बैठक सम्पन्न

जौनपुर। भारतीय पत्रकार सुरक्षा मिशन की बैठक शहर के एक होटल में हुई जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सलीम खान ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार डॉ नौशाद अली एवं वरिष्ठ पत्रकार शम्सी अजीज मौजूद रहे। इस मौके पर आपसी विचार विमर्श करके कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में पत्रकार बख्तियार आलम को बनाया गया। मौजूद समस्त पत्रकारों ने संगठन के विस्तार, पत्रकारिता में आ रही गिरावट के स्तर पर आपसी चिंतन किया। इस मौके पर तौफीक अहमद ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन तहसील स्तर पर भी अपनी कमेटी जल्दी गठित करेगी। पत्रकार राहुल दुबे ने बताया कि हमारी एकजुटता ही हमको कामयाब बनाएगी। बैठक का संचालन पत्रकार रियाजुल हक ने किया। इस अवसर पर पत्रकार मोo साकिब, मोहम्मद हुस्ना, संतोष यादव, अब्दुल सलाम, देवेंद्र तिवारी, कमलेश सहित तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read