HomeJaunpurअपूर्वा भारती के आजीवन सदस्य रहे प्रो. पीसी विश्वकर्मा के निधन पर...

अपूर्वा भारती के आजीवन सदस्य रहे प्रो. पीसी विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा

अपूर्वा भारती के आजीवन सदस्य रहे प्रो. पीसी विश्वकर्मा के निधन पर शोकसभा

जौनपुर। साहित्यिक एवं सामाजिक संस्था अपूर्वा भारती सस्था के आजीवन सदस्य एवं पूर्वांचल विश्वविद्यालय के डीन व टीडीपीजी कॉलेज के प्राध्यापक रहे प्रो. पीसी विश्वकर्मा के निधन पर संस्थाध्यक्ष डॉ. अशोक सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा हुई। इस मौके पर प्रो. विश्वकर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। शोकसभा में प्रो. विश्वकर्मा द्वारा समाज के लिये की गई सेवाओं को स्मरण करते हुए उनकी आत्म शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शोकसभा का संचालन महामंत्री राधेश्याम पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश दुबे एडवोकेट, उमाकांत गिरि, संकठा प्रसाद पांडेय, फूलचंद्र तिवारी, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, डीएन सिंह, दल सिंगार मिश्र, नितेश सिंह, सरन प्रजापति, विनोद वर्मा सहित तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read