Homeम​​थुराडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

डीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न

फरियादियों की संतुष्टि ही समाधान दिवस का उद्देश्य: जिलाधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए राजस्व विभाग सहित अन्य सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य लक्ष्य है, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कार्यो में ढिलाई कदापि न बरती जाये, सभी लाभार्थीपरक योजनाएं जैसे-वृद्धावस्था पेंशन, निर्विवाद वरासत और कागजात दुरूस्ती आदि के मामले को तत्काल सुलझायें।

कोई भी गरीब व्यक्ति किसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहने पाये। कानून व्यवस्था से संबंधित मामलों की सुनवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा किया गया। सभी पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाए। यह सुनिश्चित कराया जाए कि पीडितों को न्याय मिले। पुलिस अधिकारीगण प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

तहसील सदर में 43 शिकायतें प्राप्त, जिनमें से 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, तहसील छाता में 43 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, तहसील महावन में 82 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 04 का मौके पर निस्तारण, तहसील मांट में 16 शिकायते प्राप्त हुई तथा तहसील गोवर्धन में 08 शिकायतें प्राप्त हुई और 03 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read