HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जीवन के सभी राहों का मार्गदर्शन कराती है भागवत...

JAUNPUR NEWS : जीवन के सभी राहों का मार्गदर्शन कराती है भागवत कथा: पं. अखिलेश

JAUNPUR NEWS : जीवन के सभी राहों का मार्गदर्शन कराती है भागवत कथा: पं. अखिलेश

कुकुड़ीपुर में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के कुकुड़ीपुर स्थित शिव मन्दिर परिसर में छ: दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग भागवत कथा का श्रवण पान कर रहे हैं। प्रभु की भक्ति में सभी श्रोतागण भाव विभोर हो गये। भागवत कथा का आयोजन कुकुड़ीपुर शिव मंदिर परिसर में चल रहा है। जिसमें पंडित अखिलेश पाठक कथा वाचन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भागवत कथा जीवन के सभी राहों का मार्गदर्शन कराती है और मनुष्य के सभी कार्यों को भी पूरा करने का राह दिखाती है।

उन्होंने संगीतमय भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए जीवन के मूल्य का मार्गदर्शन किया और कृष्ण राधा के प्रेम लीला का वाचन भी किया। उन्होंने कहा कि राम और कृष्ण अपने जीवन के माध्यम से जीवन लक्ष्यों व कर्तव्यों को पूर्ण कराने का सही राह दिखाये। धन दौलत मोक्ष नहीं दिलाते सिर्फ भौतिक सुख प्राप्त कर सकते हैं। जीवन का वास्तविक सुख पाने के लिये प्रभु की भक्ति सबसे सरल व उत्तम मार्ग है। उन्होंने हर युग में भगवान के अवतार का कारण भी भागवत कथा में सुनाया और कहा कि मन की शांति के लिए भी इन्हीं राहों से गुजरना पड़ता है।

भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा गया एवं कृष्ण अवतार जीवन के कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने भागवत कथा में कृष्ण लीला का विस्तार से श्रवण कराया। आयोजन समाजसेवी सुभाष चन्द्र यादव, विवेक यादव, डा. आलोक यादव ने किया। संचालन सुदर्शन कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष कलावती यादव, लालचंद यादव लाले, डॉ. जितेंद्र यादव, अमित, आशीष कुमार, अंजनी यादव, आयुष, सुरेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह, पंडित रमेश शुक्ला, अजय कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read