Homeरायबरेलीमेडिकल स्टोर के सहारे चल रहा सलोन का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

मेडिकल स्टोर के सहारे चल रहा सलोन का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

मेडिकल स्टोर के सहारे चल रहा सलोन का समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

कमीशन के जुगाड़ में बाहर से दवा लिखने का थम नहीं रहा सिलसिला
अनुभव शुक्ला
सलोन, रायबरेली। डाक्टरों को भगवान का दूसरा रुप कहते हैं किन्तु सलोन सीएचसी के डाक्टरों को हैवान या ठग कहें तो इसमें कोई हैरानी वाली बात नहीं है। हालांकि तेजस टूडे हिंदी दैनिक अखबार की टीम लगातार मुहीम बनाकर सुर्खियों में चल रहे सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों के एक एक कारनामों को जनता सामने ला रही है।

दरअसल भ्रष्टाचार की हद पार कर चुके सीएचसी सलोन के डाक्टरों का काला कारनामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएससी इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को इस कदर ठगा जाता है कि वे चाह कर भी अपनी पीडाघ् किसी से बयां नहीं कर पाते है। सीएचसी में दवाओं के होने के भले ही झूठे दावे किए जाते हो किंतु सच्चाई यही है कि मरीजों को डाक्टर किसी तरह खानापूर्ति कर अपने चेंबर में देखकर झूठा दिलासा तो दे देते हैं किंतु अगर बात दवा की करें तो सीएचसी के डाक्टर मेडिकल स्टोरों के सहारे ही सलोन सीएचसी को चला रहे हैं जहां मनमानी तरीके से मेडिकल स्टोर संचालक भी मरीजों को दवा के नाम पर जमकर लूटते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इलाज कराने सीएचसी सलोन जाने वाले मरीजों के प्रति सहानुभूति दिखाने के बजाय डाक्टर हैवान व ठग बन मरीजों को लगातार लूटने का कार्य कर सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।

अब देखना यह है कि आए दिन सूबे के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक सलोन सीएचसी के भ्रष्ट डाक्टरों के खिलाफ आखिर किस प्रकार कार्यवाही करते हैं।
कमीशन की जुगाड़ में मेडिकल स्टोरों के लिये लिखी जाती हैं दवाएं
सूत्रों की मानें तो समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टरों का मेडिकल स्टोर संचालकों से कमीशन सेट रहता है जिसके चलते सीएचसी सलोन के डाक्टर वही दवाये लिखते हैं जो कमीशन के लिए सेट मेडिकल स्टोरों के अलावा कहीं और न मिल सके जिससे मजबूरी में मरीज कीमत से लगभग डेढ़ गुना रेट में दवाओं को खरीद सीएचसी सलोन के डाक्टरों द्वारा ठगी का शिकार हो जाता है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read