HomeSitapurप्रसूताओं की तड़पन से पैसे वसूलती सीएमएस डा. सुषमा व उनकी खास...

प्रसूताओं की तड़पन से पैसे वसूलती सीएमएस डा. सुषमा व उनकी खास चिकित्सक

प्रसूताओं की तड़पन से पैसे वसूलती सीएमएस डा. सुषमा व उनकी खास चिकित्सक

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। क्या जिला महिला की सीएमएस डा. सुषमा कर्णवाल ने निरीक्षण करने आ रहे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर अपने धन बल का तिलस्मी और भ्रम वाला पर्दा डाल दिया है। सूत्रों के अनुसार क्या महिला अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगाहे भ्रमित हो जाती है जो उनको हकीकत दिखाई नहीं देती है। क्या महिला अस्पताल की सीएमएस डा. सुषमा ने जिला महिला अस्पताल को ऐसे किसी तिलस्म व सम्मोहन से बांध दिया है कि जो भी अधिकारी आता है वह मरीजों की बात को नजरंदाज कर केवल सीएमएस डा. सुषमा की बात मानता है और निरीक्षण का कार्य केवल फारमेल्टी के तौर पर करके चला जाता है।

अभी हाल ही में जिला महिला अस्पताल में यह अफवाह जरूर उड़ी थी कि सीएमएस डा. सुषमा इस समय मीडिया की सुर्खियों में है और तैनाती को लेकर राजधानी से कार्यवाही होने वाली है। इस कार्यवाही को रूकवाने के लिये सीएमएस डा. सुषमा ने एक बैग में कहीं पैसा लेकर गई है। जानकारी करने की कोशिश की गयी कि आखिर डा. सुषमा कहां गयी है लेकिन जानकारी नहीं लग सकी। चूंकि इस मामले को सीएमएस के अलावा एक अन्य डाक्टर जानती है इस कारण संवाददाता के अति होनहार सूत्रा भी हकीकत तक नही पहुंच सके बस सूत्र इतना ही बता पा रहे है कि सीएमएस बैग में पैसा लेकर कही गयी थी।

जिला महिला अस्पताल में चर्चा यह जरूर हो रही है कि सीएमएस डा. सुषमा पिछले 14 सालों से सीतापुर के जिला महिला अस्पताल में तैनात होकर भ्रष्टाचार का बढ़ावा दे रही है इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हो चुकी है और वह लगातार जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण कर रहे है। शायर इन अधिकारियों को यह पता चल चुका है कि सीएमएस डा. सुषमा की यह तैनाती शासनादेश के विरूद्ध है और उनका तबादला किया जा रहा है इस कारण होने वाले तबादले को रूकवाने के लिये वह बैग में पैसा भरकर गई है। टीम ने यह पता लगाने का प्रयास किया कि वह राजधानी के किस स्वास्थ्य महकमें के बड़े अधिकारी से मिलने गयी है लेकिन इसकी जानकारी नही हो सकी है। इस कारण जितनी पुख्ता जानकारी इस संवाददाता को मिली वही जानकारी पाठको तक पहुंचा रहा हूं।

सीएमएस डा. सुषमा और उनके खास कहे जाने वाले डाक्टरों की वसूली, कमीशन खोरी रिश्वतखोरी इस समय प्रसूताओं के लिये सबसे बड़ा दर्द बनी हुई है। अपनी मजबूत पकड़ के दम पर सीएमएस डा. सुषमा की तैनाती जिला महिला अस्पताल में शासना देश के विरूद्ध है। वह पिछले 14 सालों से जिला महिला अस्पताल में तैनात है और बताया जा रहा है कि वह अपना रिटायरमेण्ट भी सीतापुर के महिला अस्पताल से लेना चाह रही है। इसके पीछे उनकी मंशा क्या है इसका जवाब तो सीएमएस डा. सुषमा ही दे सकती है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

ADD From Durga City Hospital And Trauma Center With Neuro ICU And Critical Care Naiganj, Prayagraj Main Road, Jaunpur Hearty congratulations and best wishes on the auspicious occasion of Dhanteras and Deepawali.

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read