Homeगोण्डाबच्चों की छोटी पहल पक्षियों के लिये बनी जीवनदान

बच्चों की छोटी पहल पक्षियों के लिये बनी जीवनदान

बच्चों की छोटी पहल पक्षियों के लिये बनी जीवनदान

गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिये रखा पानी, दिया प्रकृति प्रेम एवं करूणा का संदेश
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोंडा। शहर के गांधी पार्क में संचालित नियमित योग कक्षा के बच्चों ने एक सराहनीय पहल करते हुए भीषण गर्मी में प्यासे पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था कर पर्यावरण प्रेम और समाज सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया।योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि तेज़ गर्मी में जब इंसान भी प्यास से बेहाल है। ऐसे में बाल योगियों ने पेड़ों पर मिट्टी और स्टील के पात्र टांगकर पक्षियों के लिए स्वच्छ जल की व्यवस्था की। यह कार्य न केवल उनके प्रकृति प्रेम को दर्शाता है, बल्कि “योग केवल शरीर की साधना नहीं, बल्कि करुणा की अभिव्यक्ति भी है”, इस विचार को साकार करता है।
इस प्रेरक पहल की शुरुआत योग प्रशिक्षक आशीष गुप्ता द्वारा दी गई प्रेरणा से हुई। उन्होंने बच्चों को बताया कि पक्षी हमारे पर्यावरण का अभिन्न अंग हैं और उनकी सेवा ‘योगिक करुणा’ का प्रतीक है। “प्रकृति की सेवा ही सच्चा योग है।” करीब 40 बच्चों ने न केवल पार्क में, बल्कि अपने घरों के बाहर भी पक्षियों के लिए बर्तन रखे और उनमें नियमित रूप से ताज़ा पानी भरना शुरू किया। बच्चों की इस नेक पहल को देखकर मोहल्ले के अन्य लोग भी प्रेरित हुए और इस सेवा में सम्मिलित हुये।
योगाचार्य श्री द्विवेदी ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा, “इस छोटे से प्रयास ने बच्चों में संवेदनशीलता और सेवा भाव जागृत किया है। करुणा की शुरुआत बचपन से ही होनी चाहिए। यह पहल दर्शाती है कि समाज की सेवा केवल मनुष्यों तक सीमित नहीं, बल्कि सभी जीवों तक पहुँचना ही सच्चा योग है। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, रिषित, शिवा, शौर्य, श्रीम, पंछी, बिट्टू, अपर्णा, भार्गवी, आराध्या, आरुष, सात्विक, काशवी, गौरी, अक्षिता, खुशी, आदर्श, आरोही, भाव्या, शिवांश, साक्षी, अक्षरा, तेजस, मानस, सार्थक सहित तमाम बच्चों और अभिभावकों की उपस्थिति रही।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read