यातायात के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक, नियमों की दी गयी जानकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद के शाहजहांपुर रोड स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में यातायात जागरुकता शिविर लगाया गया जहां यातायात से संबंधित पोस्टर लगाकर क्षेत्राधिकारी नगर/यातायात अजीत चौहान ने बच्चो को यातायात से संबंधित जानकारी दिया और खुद यातायात नियमों के प्रति जागरुक होने के साथ अपने दोस्तों और जानने वालों के बीच यातायात के प्रति जागरुक करने की भी सलाह दी। साथ ही यातायात नियमों को लेकर छात्रों को दिलाई गई शपथ तो वहीं यातायात प्रभारी पुष्पेन्द्र कुमार ने भी छात्र-छात्राओं के साथ यातायात विषय पर संवाद किया। साथ ही बच्चों से कहा कि 18 वर्ष पूर्ण होने से पूर्व बाइक या कार बिल्कुल न चलायें। साथ ही अपने माता-पिता से हेलमेट लगाने को जरूर कहें। कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी चटर्जी, वाइस प्रिंसिपल सहित अन्य शिक्षकगणों के साथ यातायात से हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।











