HomeBiharअज्ञात बाइक की चपेट में आने से बालक घायल

अज्ञात बाइक की चपेट में आने से बालक घायल

अज्ञात बाइक की चपेट में आने से बालक घायल

श्याम सुन्दर पाण्डेय
कैमूर (बिहार)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुआंव बाजार स्थित ककरैत घाट के निकट सड़क पार करते समय अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कोटसा गांव निवासी इम्तियाज़ खान का पुत्र उम्र लगभग 7 वर्ष अपने परिजनों के साथ गुरूवार को अपने ननिहाल युपी के कमालपूर जा रहा था। इसी क्रम में दिन के लगभग 10 बजे नुआंव स्थित ककरैत घाट स्थित वाहन स्टैंड के पास परिजन यात्री वाहन से उतर कर आगे की सफर के लिए दुसरी यात्री वाहन का इन्तजार कर रहे थे। इसी बिच साथ रहे उम्र लगभग 7 वर्षीय बालक आमिर खान रोड के दुसरी किनारे के निकट एक गुमतीनुमा दुकान से बिस्कुट खरीदने के लिए पैदल सड़क पार कर रहा था कि युपी सीमा के तरफ से तेज रफ्तार आ रही अनियंत्रित बाईक सवार बालक को धक्का मारते हुए भाग निकला। इस सड़क दुर्घटना में घायल बालक को आनन फानन में राहगीरों के द्वारा निकट के एक निजी अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल आमिर को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बेहतर इलाज के लिए रामनगर स्थित रामादेवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जानकारी के मुताबिक जहां डॉक्टरों के द्वारा बच्चे के टूटे हुए पैर का सफल ऑपरेशन हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read