Homeउरईमुख्यमंत्री की ड्रीम योजना जिले में ध्वस्त

मुख्यमंत्री की ड्रीम योजना जिले में ध्वस्त

मुख्यमंत्री की ड्रीम योजना जिले में ध्वस्त

हाल—ए—कान्हा गौशाला, भूख एवं बीमारी से त्रस्त, मरने कगार पर पहुंच रही बेजुवान गायें
मुख्यमंत्री की ड्रीम योजना को को ईओ एवं एसआई ने किया ध्वस्त
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। पालिका क्षेत्र के ग्राम सरसोखी स्थित कान्हा गौशाला में फैला अव्यवस्थाओं का अम्बार। हरा चारा और चोकर को तरस रही सैकड़ों गाय। भूख और बीमारी से त्रस्त मरने की कगार पर पहुंच रही बेजुवान गायें। मुख्यमंत्री की ड्रीम योजना को ईओ और एसआई ने किया ध्वस्त। अब देखते हैं कि क्या होती है कार्यवाही? भले ही प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रथम ड्रीम योजना कान्हा गौशालाओं के लिए करोड़ों रूपये की सौगात दे रहे हैं लेकिन जनपद जालौन में उरई पालिका के अंतर्गत ग्राम सरसोखी में आने वाली कान्हा गौशाला में अधिकारी की सरपरस्ती पाकर कुछ लोग अव्यवस्थाओं का अम्बार लगाए हुए हैं जहां हरा चारा और चोकर के लिए सैकड़ों गाय तरस रही हैं। जहाँ भूख और बीमारी के कारण कुछ गायें तो मरने की स्थिति तक पहुंचने लगी हैं लेकिन अधिकारी को अपने एसी रूम में बैठकर सिर्फ माल कमाने में लगे हुए हैं और गौशाला का निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाओं को देखने के बाद भी उन्हें दरकिनार कर देते हैं। बाद में ठेकेदार से सांठ—गांठ करने निरीक्षण में ओके की रिपोर्ट देते हैं ज़बकि हाल तो यह हे हफ्तों भर हरा चारा और चोकर के लिए तरसती हैं सैकड़ों बेजुबान गायें और अधिकारी खा रहे मुर्ग मुसल्लम ले रहे बड़ी डकार।
——इनसेट——
एक हफ्ते से हरा चारा एवं चोकर को तरस रही सैकड़ों गाय
उरई (जालौन)। ग्राम सरसोखी स्थित कान्हा गौशाला में पिछले एक हफ्ते से हरा चारा और चोकर को तरस रही सैकड़ों गाय। न ही कोई देखने वाला है। गौशाला में फैला अव्यवस्थाओं का जाल एवं अधिकारी भी कर रहे निरीक्षण के नाम पर झोलझाल।

——इनसेट——
एसआई ने दो दिन पहले किया था गौशाला का निरीक्षण, कर दिया अव्यवस्थाओं दरकिनार
उरई (जालौन)। कर्मचारियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले स्थानांतरण होकर आये एसआई संदीप कुमार ने दो दिन पहले कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया जहाँ हरा चारा नहीं था और न ही चोकर था लेकिन उसके बाद भी एसआई ने ठेकेदार से कुछ नहीं कहा।

——इनसेट——
ईओ की खाऊ—कमाऊ नीति की भेंट न चढ़ने लगे बेजुबान गायें
उरई (जालौन)। पालिका ईओ राम अंचल कुरील की खाऊ—कमाऊ नीति के चलते कान्हा गौशाला में अव्यवस्थाओं का अम्बार लगा हुआ है। कहीं गायें उनकी खाऊ—कमाऊ नीति की भेंट न चढ़ जायं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read