नानपारा नगर में चेहल्लुम सकुशल सम्पन्न
अब्दुल शाहिद
नानपारा, बहराइच। स्थानीय नगर में चेहल्लुम का त्यौहार मुस्लिम समुदाय कि लोग कई वर्षों से परंपरागत रूप से मनाते आ रहे हैं। चेहल्लुम में भी मोहर्रम के जैसे ताजियादारी की जाती है। मुस्लिम समुदाय की एक कमेटी होती है जिसमें इमाम हुसैन हसन हुसैन के दीवाने होते हैं। कर्बला पर शहीद हुए इमाम हुसैन की यादों को करो ताजा रखने के लिए ताजिया भी रखते हैं। चेहल्लुम में मुस्लिम समुदाय के लोग अपने ताजिया को चबूतरे पर अच्छी तरह से सजावट करके रखते हैं और फिर दूसरे दिन शाम तक ताजिए को दफनाने के लिए करबले को ले जाते हैं। कर्बला जाते समय मौला हुसैन, अली हुसैन, या हुसैन के नारे भी लगते हैं। मुस्लिम समुदाय के लोग शरबत, पानी, खीर, खिचड़ा आदि लोगों में तस्लीम करते हैं। चेहल्लुम की ताजिया काफी बड़ी होती है, इसलिए सभी अकीदतमंद अपनी ताजियों को इमामगंज चौराहे पर इकट्ठा होकर या अली हुसैन मौला हुसैन के नारे लगाते हुए करबले की तरफ रवाना होते हैं। ताजिया कमेटी के जिम्मेदारान अध्यक्ष नदीम कुरैशी, सफीक कुरैशी, भोले कुरेशी, चेहल्लुम की देख—रेख की व्यवस्था में पुलिस प्रशासन नानपारा थाना निरीक्षक हेमंत गौड़ में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











