कांग्रेस पदाधिकारियों को दिया गया प्रभार | #TEJASTODAY
963166
कांग्रेस पदाधिकारियों को दिया गया प्रभार | #TEJASTODAY
जौनपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ शुक्ला ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभार सौंपा। श्री शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर काम करने की बहुत आवश्यकता है। जिस तरह प्रियंका गांधी लगातार गरीब, मजदूर, किसान, जरूरतमंद की आवाज मजबूती से उठा रही हैं उनका यह कार्य बहुत ही सराहनीय है।
हम सभी को शहर के सभी वार्ड, बूथ पर जन-जन के पास जाना है और उन्हें मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष मुफ्ती मेंहदी को संगठन प्रभारी, गौरव सिंह सनी को प्रवक्ता, बाढूराम फ्रंटल प्रभारी, शमीम आरा खान महिला संगठन प्रकोष्ठ प्रभारी, महासचिव राजन तिवारी को प्रशासन एवं प्रवक्ता, अमीष श्रीवास्तव, सैयद हसन मेंहदी, संदीप चौरसिया, अशरफ अली को वार्ड प्रभारी एवं 11 सचिवों को वार्ड सहप्रभारी नियुक्त किया गया। यह जानकारी महासचिव/प्रवक्ता राजन तिवारी ने दी।