कोहरे में कोहराम: आवारा पशुओं को बचाने में सलोन पुलिस का वाहन पेड़ से भिड़ा, 4 पुलिसकर्मी जख्मी
गश्त पर निकले थे पुलिसकर्मी, दो की हालत नाज़ुक, जिला अस्पताल रेफर, सरकारी वाहन के उड़े परखच्चे
अनुभव शुक्ला
रायबरेली। भीषण कोहरा कड़कती ठंड जानलेवा साबित हो रही है। पुलिस के वाहन को दुर्घटना ग्रस्त होने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैलते ही मानों कोहराम सा मच गया। बताते चलें कि शुक्रवार की देर रात आवारा मवेशियों को बचाने में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें पुलिस की गाड़ी पेड़ से जा टकराई, भिडंत इतनी भींषण थी की सलोन पुलिस के चार पहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। वहीं वाहन सवार चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए सलोन सीएचसी भेजा गया जहां से गम्भीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जिले के भदोखर थाना क्षेत्र स्थित दूलागंज गांव के पास का है जहां देर रात सलोन कोतवाली के पुलिस रात्रि ग्रस्त के दौरान आवारा जानवरों को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गई जिसमें थाने में तैनात चार पुलिसकर्मी सुनील पांडेय 30 वर्ष, उपेंद्र यादव 26 वर्ष, मुनेंद्र सिंह 30 वर्ष, शिवाजी चौहान 28 वर्ष, गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रायबरेली के लिए रेफर कर दिया गया जहां दो पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














