HomeMumbaiचंदन चंचल व राजीव की फिल्म 'RAJU ई रिक्शावाला' पोस्टर हो रहा...

चंदन चंचल व राजीव की फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ पोस्टर हो रहा वायरल, इस जून को ट्रेलर होगा रिलीज, जानिए कब…

चंदन चंचल व राजीव की फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ पोस्टर हो रहा वायरल, इस जून को ट्रेलर होगा रिलीज, जानिए कब…

मुम्बई। टीम फिल्म्स प्रस्तुत अभिनेता चंदन चंचल की भोजपुरी फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ का आज पोस्टर जारी कर दिया गया है. ये पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. फिल्म का पोस्टर इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि इसमें खूब ह्यूमर और एंटरटेनमेंट होने वाला है. वहीं, इस फिल्म का ट्रेलर 18 जून को रिलीज होगा. इसकी जानकारी खुद अभिनेता चंदन चंचल ने दी. उन्होंने कहा कि फिल्म का पोस्टर जितना आकर्षक है, उससे कहीं ज्यादा मजा हमारी फिल्म में आने वाला है।


चंदन चंचल ने कहा कि फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ की कहानी और इसकी प्रस्तुती हिंदी फिल्मों से कम नहीं है. फिल्म के निर्माता संजय अग्रवाल और निर्देशक पी कृष्णा ने एक शानदार फिल्म बनाने का प्रयास किया है. इसकी एक झलक दर्शक 18 जून को फिल्म के ट्रेलर में देकह पाएंगे. फिल्म पूरी तरह से साफ – सुथरी और मनोरंजन से भरपूर है. फिल्म में रोमांस भी है. ग्लैमर भी है. और इसे कोई भी अपने फैमली फ्रेंड के साथ मिलकर देख सकेगा. फिल्म के गाने भी बेहद कर्णप्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि फिल्म में हम सभी कलाकारों ने अपना बेस्ट दिया है. मुझे पर्सनली इस फिल्म की पटकथा खूब पसंद आई, जिसके बाद मैंने फिल्म ‘RAJU ई रिक्शावाला’ करना है, ये ठान लिया था. अब जब हमारी फिल्म रिलीज होगी तब दर्शकों को तय करना है कि उन्हें हमारा काम कैसा लगा. फिल्म में हमारे साथ राजीब सिंह, अनवर अली, रुक्सार और प्रियंका मुख्य भूमिका में हैं. लेखक मुन्ना शर्मा और डीओपी सुनील कुमार हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read