तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने योग जागरूकता रैली में लिया हिस्सा
तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने योग जागरूकता रैली में लिया हिस्सा
करे योग बने निरोग: ऋषिदा ठाकुर
जय प्रकाश तिवारी
नवसारी, गुजरात। नवसारी में गुजरात राज्य योग बोर्ड के भव्य योग जागरूकता रैली में तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने भी अपनी सहभागिता जताई. वहीं पर तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष ऋषिदा ठाकुर ने कहा कि योग हमारे जीवन का एक हिस्सा बन चुका है इसके बिना हमें लगता है हमारा यह जीवन अधूरा है योग करने से ही हम निरोग हो सकते करे योग रहे निरोग जिसके करने से हमारे शरीर की तमाम बीमारियां दूर हो जाती है।
तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के आवाहन पर दिल्ली से पधारे योग गुरु अनिल जैन जी का पौधा देखा सम्मान किया गया साथ ही साथ गुजरात राज्य योग बोर्ड के चेयरमैन श्री शीशपाल जी का भी सम्मान किया गया। ज्ञात हो कि तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट एक स्वयंसेवी संस्था है जिसकी अध्यक्ष ऋषिदा ठाकुर ने तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की नीव 1 अक्टूबर 2018 को रखी संस्था 2017 से नियमित सामाजिक कार्य कर रही है महिला सुरक्षा, बाल विकास, समाज सुरक्षा, जिला पंचायत, पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आपातकालीन विभाग आदि के साथ संस्था कार्य कर रही है तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट ने 5000 से भी ज्यादा महिलाओं को जागरूक किया रोजगार दिया और कानूनी जानकारी भी नवसारी जिले में 200 से ज्यादा महिलाओं के केस लिए कानून की सहायता से समाधान भी कराया नारी शक्ति को लेकर सशक्त है तपस्या नारी सेवा समिति. उक्त कार्यक्रम में संस्था का हुआ सम्मान। वहीं पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे तपस्या नारी सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्षा ऋषिदा ठाकुर परमार, दिलीप, महेश, प्रकाश पाटिल, रिनल, माधुरी, योगिता आदि ने अपनी सहभागिता जताई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।