HomeMumbaiMumbai News : कोर्ट आदेश पर भिवंडी में गिराया गया पुराना जर्जर...

Mumbai News : कोर्ट आदेश पर भिवंडी में गिराया गया पुराना जर्जर मकान

Mumbai News : कोर्ट आदेश पर भिवंडी में गिराया गया पुराना जर्जर मकान

मेट्रो प्रोजेक्ट को लेकर लगातार व्यापक कार्रवाई जारी, लोगों मचा हड़कम्प

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी में 150 साल पुराने जर्जर मकान पर मनपा द्वारा बुलडोजर चला कर कोर्ट के आदेश पर करवाई की गई। निजामपुरा इलाके में यह कार्रवाई की गई। पुराने तथा खतरनाक हालत में पड़े मकान को गिराने का यह कदम मेट्रो.5 प्रोजेक्ट और सड़क चौड़ी करण के तहत उठाया गया है। हालांकि नगर पालिका ने इस मकान को पहले से ही नोटिस भी दिया था लेकिन आदेश के बाद भी यदि मकान हटाने के लिए तैयार नहीं हुए तो बुलडोजर से उसे गिराया गया। भिवंडी महानगर पालिका तथा संबंधित प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रहकर मकान और दुकानों पर लाल निशान लगाए गए जिन्हें हटाना अनिवार्य था। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई शहर के विकास और जनता की सुरक्षा के लिए जरूरी है क्योंकि जर्जर मकान कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। साथ ही यह कार्य मेट्रो.5 प्रोजेक्ट के तहत अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए भी किया जा रहा है। यह बुलडोजर कार्रवाई अंजूर फाटा से कल्याण नाका तक फैले लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र में लागतार प्रतिदिन की जा रही है। बता दें कि स्थानीय लोगों को 15 दिन पहले भी नोटिस दिए गए थे जो लोग स्वयं मकान या दुकान को हटा चुके हैं। उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सिर्फ उन पर कार्रवाई हो रही है जो आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पूरे मामले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए और प्रशासन द्वारा पूर्ण सतर्कता के साथ कार्रवाई की गई। यह कदम भिवंडी के विकास और जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है तथा स्थानीय प्रशासन की सक्रियता और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read