Mumbai News : तेज हवा और मौसम की बदलती परिस्थितियां पेड़ों के गिरने का कारण

Mumbai News : तेज हवा और मौसम की बदलती परिस्थितियां पेड़ों के गिरने का कारण

तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी के गोपाल नगर इलाके में एक पुराना पेड़ गिरने की घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ा दी है। दांड़ेकर स्कूल की छूटने के कुछ समय बाद ही गिरा यह पेड़ जड़ से कमजोर हो चुका था और गिरने से पास खड़ी एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटनास्थल पर कुछ समय पहले ही स्कूली बच्चे गुजर चुके थे। यदि पेड़ बच्चों पर गिरा होता तो एक बड़ा हादसा हो सकता था हालांकि घटना इस बात की चेतावनी तथा संकेत करता है कि शहर के कई पुराने पेड़ों की जड़ें कमजोर हो चुकी हैं जिनकी नियमित जांच कर समय पर छंटाई करवाने की आवश्यक है और मौसम संबंधित बदलाव तेज हवा और बारिश से पेड़ गिरने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। जिसके कारण कई बार बिजली की मेन लाइनें और सड़क यातायात प्रभावित होते हैं जैसे भिवंडी में पिछले कुछ महीनों में कई ऐसे हादसे हुए हैं जहां पेड़ों के गिरने से वाहन और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है लेकिन इस बार किसी जनहानि से बचा जा सका है। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम से आग्रह है कि पेड़ सुरक्षा अभियान चलाकर कमजोर पेड़ों की पहचान कर उनका छंटाई करें और नए पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दें। इस प्रकार की तैयारियों से सुरक्षा बढ़ेगी और भविष्य में बड़े हादसों को रोका जा सकेगा। यह मामला सिर्फ एक दुर्घटना नहीं बल्कि एक गंभीर चिन्तन का विषय है जिससे भिवंडी जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में पर्यावरण सुरक्षा के संतुलन को बनाए रखने की जरूरत है। यह घटना की गंभीरता और सामाजिक जिम्मेदारी दोनों को उजागर करता है जिसे स्थानीय प्रशासन नागरिक और पर्यावरण कार्यकर्ताओं को मिलकर संबोधित करना होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA