HomeTrendingजनगणना अभियान का हुआ शुभारम्भ, डीएम-एसपी ने स्वगणना करके नागरिकों से की...

जनगणना अभियान का हुआ शुभारम्भ, डीएम-एसपी ने स्वगणना करके नागरिकों से की सहभागिता की अपील

  • जनगणना अभियान का हुआ शुभारम्भ, डीएम-एसपी ने स्वगणना करके नागरिकों से की सहभागिता की अपील

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना कार्य 16 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 30 नवम्बर तक संचालित किया जाएगा। ‎स्व-गणना कार्य के शुभारम्भ पर कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानन्द सभागार में कार्यशाला एवं विशेष कार्यक्रम हुआ जहां सभी को स्वगणना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा मौके पर ही स्वगणना सम्पादित करायी गयी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यमंत्री उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश रजनी तिवारी रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, जिलाध्यक्ष भाजपा अजित सिंह, जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र, अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव सहित जनप्रतिनिधगणों, अधिकारियों तथा आमजनमानस की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो विभिन्न क्षेत्रों में आमजनमानस को स्वगणना हेतु जागरूक करेगें। अतिथियों ने स्वगणना के सम्बन्ध में बनायी गयी आकर्षक रंगोली का भी अवलोकन किया एवं इसकी मुक्त कंठ से सराहना भी किया।
इस मौके पर राज्यमंत्री ने सभी को प्रेरित किया कि सभी स्वगणना में प्रतिभाग कर जनगणना के कार्य को सफल बनाये। जनगणना के आकंड़ों का उपयोग से भविष्य की नीतियों के निर्माण में सहयोग प्राप्त होगा और देश का बहुमुखी विकास अधिक तीव्र गति से हो सकेगा। जनसंख्या केवल आकड़ा ही नहीं है, देश के विकास के लिए यह अत्यंत आवश्यक है। यह अत्यंत गौरव की बात है कि हमें अपनी जनगणना स्वयं करने का अवसर प्राप्त होगा। इसी उद्देश्य से आज यह कार्यशाला भी आयोजित की गयी कि हम पूरी प्रक्रिया को समझ सकें और समझ करके और लोगों को प्रेरित भी कर सके। उन्होंने अपील किया कि 30 नवम्बर तक स्वगणना की अवधि में सभी अपने परिवार एवं उनसे जुड़े हुए विषयों पर पूर्ण जानकारी पोर्टल पर दर्ज कर दें और डिजिटल माध्यम से जनगणना एवं देश के विकास में सहयोग प्रदान करें।
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने स्वगणना में सहयोग हेतु सभी से अपील करते हुए कहा कि स्वगणना का कार्य समय से पूर्ण करें। यह जनगणना हमारे लिए अत्यंत आवश्यक है जिससे हमारे देश का विकास निर्भर है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने व्यापक जन भागीदारी पर जोर देते हुए सभी को समय से स्वगणना किये जाने हेतु प्रेरित किया।

 

 

 

 

Must Read